ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार: बिजली विभाग ने 100 से अधिक घरों का कनेक्शन काटा, विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग; NH को किया जाम

31-Aug-2024 12:12 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: बकाए बिल को लेकर जहानाबाद में बिजली विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बिजली विभाग ने 100 से अधिक घरों का कनेक्शन काट दिया है। जिससे नाराज लोगों ने एनएच को जाम कर दिया और बिजली विभाग के साथ साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद-अरवल-नालंदा मुख्य सड़क मार्ग को बंधुगंज मिल्की गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया है। ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है। बिजली विभाग के द्वारा गांव के 100 घरों से ज्यादा लोगों का बिजली कनेक्शन बिल भुगतान नहीं होने के कारण अचानक से काट दिया है। 


साथ ही साथ दो दर्जन से ज्यादा घरों का कृषि से संबंधित बिजली कनेक्शन को भी बिजली विभाग के द्वारा काट दिए जाने के बाद मिल्की गांव के लोगों का बिजली विभाग के प्रति गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह-सुबह नालंदा जहानाबाद अरवल मुख्य सड़क मार्ग एनएच 110 को पूरी तरह से जाम कर दिया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेवाजी एवं प्रदर्शन कर रहे हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि अचानक से पूरे गांव में बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के बाद इस भीषण गर्मी में लोग कैसे रह पाएंगे एवं किसानों की जो फ़सले हैं वह पटवन के अभाव में सभी फसल बर्बाद हो जाएंगे। ऐसे में इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है हालांकि अभी तक बिजली विभाग के किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी का इस मामले में कोई भी संतुष्टि पूर्ण जवाब सामने नहीं आया है।