ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: खेत में गिरे तार की चपेट में आने...

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: खेत में गिरे तार की चपेट में आने से तीन बच्चे झुलसे, एक की मौके पर मौत

27-Jan-2023 11:29 AM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां सरस्वती पूजा के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे बच्चों में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरे मामले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के सदोसराय स्थित कोइरी बिगहा गांव की है।


मृतक किशोर की पहचान देवराज मेहता के 16 वर्षीय बेटे विकाश कुमार के रूप में हुई है जबकि गंभीर रूप से झुलसे किशोर की पहचान रविंद प्रसाद के 16 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार और दुधेश्वर मेहता के 17 साल के बेटे अनिल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सलैया थाना क्षेत्र के कोइरी बिगहा में गांव के बच्चों ने सरस्वती पूजा का आयोजन किया है। शुक्रवार की सुबह तीनों किशोर किसी काम से खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान टूटकर गिरे बिजली तार के चपेट में आ गए।


करंट लगने से विकाश की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अभिषेक और अनिल गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में दोनो झुलसे किशोरों को मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी डॉक्टरों ने दोनों को दूसरी जगह रेफर कर दिया। उधर, हादसे में मौत के शिकार हुए किशोर के परिजनों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है।