Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
23-Mar-2023 01:23 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के बिजली उपभोक्ताओं बड़ा झटका लगा है। सरकार ने बिजली दर में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। बिजली शुल्क में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अब सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर प्रति यूनिट बिजली का दर तय होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
दरअसल, लंबे समय से इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को जोर का झटका लगने वाला है। बिहार विद्युत नियामक आयोग ने नई दरों के निर्धारण को लेकर सुनवाई पहले ही पूरी कर ली थी। आज आयोग की नई दरों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद से राज्य में बिजली बिल के दाम में 24.10 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। बिजली आपूर्ति कंपनियों के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित नये बिजली टैरिफ को लेकर घोषणा कर दी गई है।
बता दें कि बिजली कंपनियों ने 40 फीसदी तक बिजली दर वृद्धि और साथ ही फिक्सड चार्ज को भी दो गुणा अधिक बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग को दिया था। यह प्रस्ताव कंपनियों ने बिजली आपूर्ति खर्च में हुई वृद्धि को आधार बनाते हुए दिया था, जिसपर आयोग ने बिजली शुल्क में 24.10 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी देते हुए आज नई दरों की घोषणा कर दी। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे बिहार के लोगों को अब बिजली दरों में बढ़ोतरी की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।