ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश को लगी...

Bihar Crime News: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश को लगी गोली; क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान की फायरिंग

20-Nov-2024 01:37 PM

By First Bihar

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस और शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में कुख्यात समीर सिंह को गोली लगी है। बैंक लूट, हत्या समेत अन्य संगीन मामलों में पुलिस को शार्प शूटर की तलाश थी। क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान कुख्यात ने पुलिस पर गोली चला दी।


दरअसल, डुमरिया घाट पुल के पास बदमाशों ने पिछले दिनों लूटपाट के दौरान ICICI बैंक के एक कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में थी। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी समीर सिंह लूटी गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।


समीर सिंह को अरेस्ट करने के बाद पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के लिए उसको अपने साथ ले गई, जहां उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसके बाद आत्मरक्षा को लेकर पुलिस ने गोली चला दी, जो समीर के दोनों पैरों में जाकर लगी। गोली लगने के बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।


घटना के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  पूरे मामले पर मोतिहारीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस हत्याकांड में दो अन्य अपराधी भी शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके अलावे सीएसपी लूटकांड में भी इनकी संलिप्ता रही है। कुख्यात समीर के ऊपर दर्जन भर आपराधिक मामले हैं।

रिपोर्ट- सोहराब आलम