Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
01-Feb-2024 07:20 PM
By First Bihar
PATNA: विधानसभा का बजट सत्र अब 12 फरवरी से शुरू होगा जो 1 मार्च तक चलेगा। पहले 10 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक बजट सत्र चलना था। लेकिन बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में बदलाव किया गया है। 10 फरवरी की जगह अब 12 फरवरी से बजट सत्र शुरू होगा।
12 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग और नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। 12 फरवरी को साढ़े 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 12 फरवरी को विधानमंडल के सत्र के पहले दिन सरकार के द्वारा विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया जाएगा।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 12 फरवरी को दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। 12 फरवरी को सुबह 11:30 बजे संयुक्त सदन में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी सदन में पहले ही दिन पेश किया जाएगा।13 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी जबकि बिहार सरकार का बजट 13 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा।
इस बजट सत्र में कुल 11 बैठक होंगी। जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय को लेकर बिहार का बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ-साथ सभी विभागों के बजट पेश किए जाएंगे। साथ ही इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और बजट के आय व्यय पर चर्चा की जाएगी।



