ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / बिहार विधानसभा अध्यक्ष से VIP की मांग, पद से इस्तीफा देकर विजय सिन्हा...

बिहार विधानसभा अध्यक्ष से VIP की मांग, पद से इस्तीफा देकर विजय सिन्हा निभाएं परंपरा

19-Aug-2022 09:23 PM

PATNA: बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा से इस्तीफे की मांग VIP ने की है। कहा कि इस्तीफा देकर अध्यक्ष महोदय परंपरा को निभाएं। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) का मानना है कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 


वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को अपने पद से इस्तीफा देकर  पद की गरिमा को बरकरार रखना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह परिपाटी रही है कि राज्य में जिसकी भी सरकार होती है, विधानसभा अध्यक्ष उसी पार्टी से चुना जाता है। अब जबकि  राज्य में महागठबंधन की सरकार बन चुकी है तो इस परिपाटी का ख्याल रखते हुए विजय कुमार सिन्हा को खुद ही हट जाना चाहिए।


देव ज्योति ने यह भी कहा कि अगर विजय कुमार सिन्हा को हटाने के लिए वर्तमान सरकार अविश्वास प्रस्ताव लेकर आती है तो संभवत बिहार के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब किसी विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।


उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद किसी दल का न होकर सारे सदस्यों के लिए होता है ऐसे में इस पद की गरिमा हर हाल में बरकरार रखने की कोशिश राज्य के सभी दलों को करनी चाहिए।