ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा हुए कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में...

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा हुए कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की निगरानी में हुए होम आइसोलेट

13-Jan-2022 01:45 PM

PATNA: बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आम हो या खास कोरोना सभी को अपनी चपेट में ले रहा है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वे कोरोना की जांच करवा लें और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें। 


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "कल करायी गयी मेरी और मेरे निजी सहायक की कोरोना जांच से संबंधित रिपोर्ट पोजिटिव आयी है । हमने खुद को  आईशोलेट कर लिया है । संपर्क में आये लोगों से कोरोना जांच कराने तथा कोविड अनुकूल व्यवहार रखने की अपील करता हूँ । हम सबको सतर्क और सावधान रहकर इस महायुद्ध से विजय प्राप्त करना है।" 


गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, डिप्टी सीएम रेणु देवी, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुनील कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।  बिहार में बेकाबू हो रही कोरोना की तीसरी लहर में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।


पिछले 24 घंटे की यदि बात की जाए तो बिहार में कोरोना के केसेज बढ़े हैं। बिहार में कुल 6413 कोरोना के नए मामले मिले हैं। इनमें से कोरोना के सबसे ज्यादा केसेज पटना में हैं। पटना 2014 नए मामले सामने आए हैं। वही दूसरे नंबर पर समस्तीपुर जिला है जहां 506 केसेज मिले है। पहले दूसरे नंबर पर गया जिला था जहां आज 185 नए मरीज मिले हैं। अब दूसरे नंबर पर समस्तीपुर जिला आ गया है। जहां पटना के बाद सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 28659 हो गयी है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह चिंताजनक हैं।