ब्रेकिंग न्यूज़

INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल

बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन को झटका, भाजपा ने एक सीट छीनी, जानिये क्या है स्थिति, कौन आगे-कौन पीछे?

बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन को झटका, भाजपा ने एक सीट छीनी, जानिये क्या है स्थिति, कौन आगे-कौन पीछे?

05-Apr-2023 07:42 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग जारी है. कुल पांच सीटों में से एक का रिजल्ट घोषित कर दिया है. वहीं, एक अन्य सीट पर नतीजा तय हो गया है. भाजपा ने ये सीट महागठबंधन से छीन लिया है. हालांकि रिजल्ट का औपचारिक एलान होना बाकी है. 


गया शिक्षक सीट से भाजपा की जीत तय

गया शिक्षक निर्वाचन सीट पर बीजेपी की जीत लगभग तय हो गयी है. दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती के बाद बीजेपी के प्रत्याशी जीवन कुमार लगभग चार हजार वोटों की बढत बना चुके हैं. इस सीट से जेडीयू के संजीव श्याम सिंह सीटिंग विधान पार्षद हैं. जेडीयू ने उन्हें ही मैदान में उतारा है. लेकिन संजीव श्याम सिंह की हार तय हो गयी है. हालांकि रिजल्ट का औपचारिक एलान नहीं हुआ है. यहां तीसरे नंबर पर निर्दलीय अभिराम शर्मा रहे, जिन्हें प्रशांत किशोर का समर्थन हासिल था.


वैसे विधान परिषद की पांच सीटों में से एक पर रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. कोसी शिक्षक एमएलसी सीट परजदयू प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. संजीव कुमार को 8692 मत मिले. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार को 599 वोट मिले. 


सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का हाल

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक महागठबंधन के उम्मीदवार वीरेंद्र नारायण यादव पहले राउंड की गिनती में एनडीए उम्मीदवार महाचन्द्र प्रसाद सिंह से 331 वोटों से आगे चल रहे हैं. सारण स्नातक क्षेत्र पर कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं, मगरजेडीयू और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है. 


सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का हाल

सारण शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती के बाद दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती हो रही है. प्रथम वरीयता के वोटों में प्रशांत किशोर समर्थित अफाक अहमद को सबसे ज्यादा वोट मिले. अफाक अहमद को प्रथम वरीयता के 2014 वोट मिले हैं. प्रथम वरीयता के वोटों में दूसरे नंबर पर सीपीआई के आनंद पुष्कर रहे, जिन्हें 1770 वोट मिले हैं.  वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार जयराम यादव को 1743 मत मिल हैं और तीसरे स्थान पर हैं. भाजपा प्रत्याशी काफी पीछे हैं. बता दें कि इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है. सीपीआई के केदार पांडेय यहां  से विधान पार्षद थे. लेकिन उनके निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है. सीपीआई ने स्व. केदार पांडेय के बेटे आनंद पुष्कर को उम्मीदवार बनाया है, जिन्हें   महागठबंधन का समर्थन है. फिलहाल इस सीट पर दूसरे वरीयता के मतों की गिनती हो रही है. 


गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र 

गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के बीच कांटे की लड़ाई हो रही है. बीजेपी ने विधान परिषद के पूर्व सभापति और मौजूदा एमएलसी अवधेश नारायण सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं आरजेडी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के भाई पुनीत कुमार को टिकट दिया है. खबर लिखे जाने तक दोनों में कांटे की लड़ाई चल रही थी.