ब्रेकिंग न्यूज़

Dularchand murder case : आधी रात CJM कोर्ट में पेश हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, जेल भेजने की शुरू हुई तैयारी Anant Singh arrest: मुश्किलों में फंसे मोकामा के 'छोटे सरकार' अनंत सिंह, दुलारचंद यादव की हत्या के समय खुद थे मौजूद दुलारचंद हत्या के मामले में पुलिस ने अनंत सिंह समेत तीन लोगों को किया अरेस्ट, SSP ने कहा - घटना के वक्त खुद मौजूद थे JDU कैंडिडेट Anant Singh arrest : अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पटना ssp ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस! कुछ देर में हो जाएगी आधिकारिक पुष्टि ; क्या होगा मोकामा सीट पर असर बड़ी खबर : दुलारचंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने अनंत सिंह को किया अरेस्ट ! दो गाड़ियों से साथ लेकर रवाना हुए सीनियर अधिकारी ! इलाके में चर्चा हुई तेज शिक्षा और शोध में नई दिशा: पटना ISM के चेयरमैन के जन्मदिन पर IJEAM का प्रथम अंक जारी Bihar Crime News: बिहार में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल छोड़कर भागे डॉक्टर और हेल्थ स्टाफ Bihar Crime News: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार में चाकूबाजी की घटना, नाबालिग लड़के की हत्या से हड़कंप Mahila Rojgar Yojana: अब तक 1.51 करोड़ महिलाओं को मिला 10-10 हजार, लाभ मिलने तक जारी रहेगी योजना...आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं Mahila Rojgar Yojana: अब तक 1.51 करोड़ महिलाओं को मिला 10-10 हजार, लाभ मिलने तक जारी रहेगी योजना...आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं

बिहार: बीच शहर में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों ने संचालक दंपति को जमकर पीटा

बिहार: बीच शहर में चल रहा था देह व्यापार का घिनौना कारोबार, लोगों ने संचालक दंपति को जमकर पीटा

20-May-2022 03:13 PM

SAMASTIPUR: समस्तीपुर शहर के बीचे बीच एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने सेक्स रैकेट संचालक दंपति की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने घर में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


दरअसल, समस्तीपुर सर्किट हाउस के पास एक दंपत्ति पर घर में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से चलाए जा रहे इस सेक्स रैकेट के कारण मुहल्ले के लोग खासे परेशान थे। कई बार मना करने के बावजूद संचालक मानने को तैयार नहीं था। हर दिन ग्राहकों का इस घर में आना जाना लगा रहा था। यहां आने वाले लोगों की बुरी नजर आसपास रहने वाली लड़कियों और महिलाओं पर रहती थी।


गुरुवार को लोगों के सब्र की सीमा टूट गई और मुहल्ले के लोगों ने घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने घर में देह व्यापार में लिप्त महिला और पुरुष की जमकर पिटाई कर दी और घर में तोड़फोड़ भी किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना पुलिस की मिलीभगत के शहर के बीचे बीच सेक्स रैकेट को कैसे संचालित किया जा सकता है।