ब्रेकिंग न्यूज़

Nawada Road Accident : तिलक समारोह जा रहे चाचा-भतीजा समेत 3 की दर्दनाक मौत, बिजली पोल से टकराई बाइक IRCTC ID Block News : रेलवे ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, कई यूजर्स पर गिरेगी गाज; 24 घंटे के लिए बंद हो सकती है आपकी ID NEET Student Case : पटना नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज, फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों की दोबारा पड़ताल शुरू; जानिए क्या है नया अपडेट ALP Bharti 2026: युवाओं के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, इतने पोस्ट पर जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन; यहां पढ़े वैकेंसी डिटेल Namo Bharat Train : 'अब मिनटों में तय होगा दिल्ली से मरेठ तक का सफ़र ...', PM मोदी आज करेंगे नमो भारत के फुल स्ट्रेच का शुभारंभ Bihar Transport Department : बिहार में 27 जिलों में खुलेंगे नए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, अनफिट गाड़ियों पर कसेगा शिकंजा Bihar Gram Kachahari : ग्राम कचहरी को मिले इतने मामलों में सुनवाई का अधिकार, अब गांव में ही होगा न्याय — जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Rajya Sabha Election : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी शतरंज, क्या तेजस्वी दिखा पाएंगे दम या नीतीश -सम्राट इस मैदान में भी कर देंगे परास्त Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म

बिहार: भूमि विवाद में अपहरण के बाद युवक की हत्या, 3 दिन बाद नहर में मिली लाश, दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार: भूमि विवाद में अपहरण के बाद युवक की हत्या, 3 दिन बाद नहर में मिली लाश, दो आरोपी गिरफ्तार

13-Jun-2021 12:32 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: अपहरण के बाद युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। तीन दिन बाद युवक की लाश नहर से मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


आखिर क्या है पूरा मामला?

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट में सनहा दर्ज कराया। जिसके बाद मारपीट करने वाले दबंगों ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर मो. इस्लाम नामक युवक को 9 जून को घर से उठा लिया। जिसकी तलाश में परिजन लगे थे और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। जिसके तीन दिन बाद गांव के ही चौर में अपहरण हुए युवक की लाश पानी में तैरती मिली। जब ग्रामीणों की नजर लाश पर गई तब पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों को भी इस बात की जानकारी मिली। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की। मामला हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के पानापुर घोराही का हैं। परिजनों ने जब लाश को देखा तो उनके होश उड़ गये। युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला गया और इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतक के परिवारवालों ने अपहरण और हत्या का केस दर्ज कराया। पड़ोस के 5 लोगों को नामजद बनाते हुए परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


मामला हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के पानापुर घोराही का हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार भूमि विवाद को लेकर गांव के दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया फिर उसकी हत्या कर लाश को गांव के नहर में फेंक दिया। तीन दिन बाद युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है। परिजनों सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


मृतक के परिजनों का आरोप 

परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बीते 6 जून को मारपीट हुई थी। जिसके बाद मो. इस्लाम को पड़ोस के दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद परिजनों ने इस बात की शिकायत कोर्ट में दर्ज करायी थी। कोर्ट में सनहा देने के बाद 9 जून को चार-पांच की संख्या में घर पर आए दबंगों ने मो. इस्लाम का अपहरण कर लिया और उसकी हत्या के बाद लाश को गांव के नहर में फेंक दिया। परिजन युवक की काफी खोजबीन की लेकिन जब कोई पता नहीं चला तब इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी कि तभी युवक की लाश गांव के चौर में तैरता मिला। जिस पर जैसे ही ग्रामीणों की नजरें गयी उन्होेने इसकी सूचना पुलिस को दी। 



जब लाश मिलने की जानकारी परिजनों को मिली तब उन्होंने युवक की पहचान मो. इस्लाम के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के दबंगों ने मृतक के जान से मारने की धमकी दी थी। कहा था कि तुमको उठा लेंगे और जान से मार देंगे। और ठीक उसी तरह से दबंगों ने घटना को अंजाम दिया। नहर में लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। वही परिजनों में भी इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जब कि अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।