ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट में दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

09-Jun-2024 03:41 PM

By First Bihar

NAWADA: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच ऐसी मारपीट हुई कि 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के बुधौल बेलदारी गांव की है।


बचाया जा रहा है कि बुधौल बेलदारी गांव निवासी जगदीश चौहान और छोटेलाल चौहान के बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। दोनो आपस मे भाई बताए जा रहे हैं। दोनों भाई एक दूसरे के ऊपर उनके हिस्से की जमीन बेंचने का आरोप लगा रहे थे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।


मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से पांच-पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले के छानबीन में जुट गई है। किसी भी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है हालांकि पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।