ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार

बिहार: भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, SP आवास पर तैनात पुलिस जवान को बेरहमी से पीटा

28-Jul-2024 02:34 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई घंटों तक पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील रहा। पूरे गांव में अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान गांव के दबंगों ने दूसरे पक्ष के पुलिस जवान को पीट-पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल जवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दबंग पड़ोसी के द्वारा बिहार पुलिस जवान मनीष कुमार के साथ जमकर लाठी डांटे एवं लोहे के रोड से मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के पन्हास वार्ड नंबर 26 की है। घायल पुलिस जवान की पहचान पन्हास वार्ड नंबर 26 के रहने वाले रामनरेश सिंह के बेटे मनीष कुमार के रूप में की गई है। 


घायल जवान मनीष कुमार ने बताया कि उसके पड़ोसी उसकी जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जब इसका विरोध किया तो इसी से नाराज होकर घर में घुसकर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। एक महीने से दबंग पड़ोसी के द्वारा तंग किया जा रहा है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन इसके बावजूद भी वह लोग मानने को तैयार नहीं है।


घायल जवान ने बताया कि फिलहाल वह मधेपुरा एसपी के आवास पर तैनात है। जमीन के झगड़े को सुलझाने के लिए ही वह पांच दिन की छुट्टी लेकर बेगूसराय स्थित अपने गांव आया था। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।