ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / बिहार : भोजपुरी सिंगर की कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर, तीन...

बिहार : भोजपुरी सिंगर की कार और बाइक में आमने-सामने की टक्कर, तीन लोग जख्मी

28-Oct-2023 11:06 AM

By Srikant Rai

MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भोजपुरी सिंगर की कार और एक बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी हो गए। फिलहाल इनलोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा के भर्राही ओपी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर और राजपुर के बीच कार और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार सवार एक भोजपुरी गायिका सहित अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई है। फिलहाल सभी घायलों का जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।



वहीं,दुर्घटना में घायल बाइक सवार गम्हरिया थाना क्षेत्र के चिकनी फुलकाहा वार्ड-7 निवासी प्रमोद यादव के पुत्र शशि कुमार ने बताया कि वह और उनके साथी कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला पंचायत के अगाढ़ वार्ड-6 निवासी जयप्रकाश यादव के पुत्र कुंदन कुमार मधेपुरा के राजपुर स्थित एक कोचिंग में शिक्षक के रूप कार्यरत हैं।



बताया जा रहा है कि, कुंदन कुमार सुबह करीब छह बजे  अन्य दिनों की भांति मधेपुरा से राजपुर कोचिंग पढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर चौक से करीब 200 मीटर पश्चिम विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। दुघर्टना में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बाइक चालक कुंदन कुमार गंभीर चोटें आई है। उनके एक पैर की हड्‌डी टूट गई है। साथ ही सिर में भी गंभीर चोट लगी है।


उधर, सदर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर निवासी कार सवार भोजपुरी सिंगर प्रियंका प्रिया अपने पति मनीष यादव और अपने अन्य साथियों के साथ खुर्दा मेला से प्रोग्राम कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान राजपुर चौक से पश्चिम यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए थे, इसलिए उनकी जान बच गई। इस बाबत भर्राही ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कार और बाइक को जप्त थाना लाया गया है।