पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
31-May-2022 12:11 PM
MADHUBANI: मधुबनी में अपराधियों ने एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए।घटना बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर परसा गांव के पास की है। सोमवार की देर रात होटल मालिक भोज खाकर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के मढिया गांव निवासी सुरेंद्र यादव के रूप की की गई है, जो हत्थापुर चौक पर होटल चलाता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात मृतक सुरेंद्र यादव गांव में भोज खाने की बात कह अपनी दुकान से निकला था। देर रात जब वह भोज खाने के बाद वापस अपनी दुकान पर लौट रहा था। इसी दौरान हत्थापुर के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार उसकी जान ले ली।
देर रात तक जब होटल मालिक सुरेंद्र यादव घर नहीं पहुंचा तो परिजन किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में आ गए। मंगलवार की सुबह सुरेंद्र का भाई दुकान पहुंचा तो कर्मियों ने बताया कि सुरेंद्र देर रात भोज खाने के लिए दुकान से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो मृतक की बाइक सड़क किनारे से बरामद हुए और पास ही खेत में उसका शव पड़ा हुआ था।
परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।