फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज
09-Mar-2024 01:33 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के किचनी से पिछले दिनों भोज खाने गए सात साल के बच्चे को अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया था। बच्चे के पिता ने देसरी थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत बच्चे को बरामद करते हुए 24 घंटे के भीतर ही इस अपहरण कांड का खुलासा कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक, सात वर्षीय आदित्य कुमार का किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही ममेरे भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर अपरहण कर लिया था। अपहरण करने के बाद 5 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी। दुलाचन साह के बेटे आदित्य कुमार के ममेरा भाई दीनानाथ उर्फ दीनू ने अपने 5 दोस्त के साथ मिलकर पूरे घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।
पुलिस ने वारदात में शामिल वैशाली के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी निवासी आदित्य के ममेरे भाई दिनानाथ कुमार उर्फ दिनू, जयप्रकाश उर्फ मूसा, सौरभ कुमार, रूपेश कुमार और रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ से बाद सभी को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अपहृत आदित्य को सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है।
वैशाली एसपी हरी किशोर राय ने बताया कि अपहरण की इस घटना के पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर कांड का खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त दिनानाथ उर्फ दिनू जो दुलारचंद साह का अपना खास भगीना है, तथा अपहृत आदित्य कुमार का फूफेरा भाई है। जिसने 05 लाख रूपये के लिए अपने ही ममेरे भाई को अगवा कर लिया था।