गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Feb-2023 07:50 PM
By mritunjay
ARWAL: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कलेर थाना क्षेत्र के अग्नूर मोड़ NH-139 के पास की है, जहां गैस कैप्सूल वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक चाचा भतीजा की पहचान कलेर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी गणेश सिंह के 30 वर्षीय बेटे सुधीर कुमार और उसके 15 साल के भतीजे अमन कुमार के रूप में किया गया है। मृतक अमन कुमार इस बार मैट्रिक की परीक्षा देने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम दोनों चाचा-भतीजा बाइक पर सवार होकर अपने घर कलेर बाजार जा रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और गैस कैप्सूल वाहन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कलेर थाने की पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने गैस कैप्सूल वाहन को जब्त कर लिया है हालांकि ड्राइवर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।