ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: भीषण सड़क हादसे में ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे घर

01-Jul-2023 07:39 PM

By First Bihar

CHHAPRA: खबर छपरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों अपने एक रिश्तेदार की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो सवार ससुर-दामाद को रौंद डाला। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गरखा-मानपुर मुख्य मार्ग पर मुर्रा बसंत गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान सदर प्रखंड के रामकोलवा निवासी अमृत साह के 30 वर्षीय बेटे मुकेश साह और मढ़ौरा के बैदापुर निवासी 63 वर्षीय श्रीराम साह शामिल के रूप में हुई है, जो रिश्ते में ससुर और थे। बताया जा रहा है कि मुकेश साह के किसी रिश्तेदार की मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनकर मुकेश अपने ससुर श्रीराम साह के साथ दिघवारा थाना क्षेत्र के हराजी मोड़ गया हुआ था।


मृतक का अंतिम दर्शन कर मुलाकात कर दोनों वापस लौट रहे थे, तभी गरखा मानपुर मुख्य पथ पर मुर्रा बसंत के पास सामने से आ रही बोलेरो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई जबकि ऑटो सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत से कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।