Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Apr-2022 12:41 PM
GAYA : गया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में महिला के मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना न्यू करीमगंज डेल्हा पुल के पास की है। बताया जा रहा है कि यहां तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबति पति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार एक बच्चा भी जख्मी हो गया है। फिलहाल घायल पति की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान न्यू करीमगंज डेल्हा पुल के पास तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति और बच्चा गंभीर रुप से घाय हो गए। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना को देख लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
इसी बीच गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। देखते ही देखते पूरी ट्रक धू- धू कर जल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति और बच्चे को इलाज के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और ट्रक में लगी आग को बुझाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान में जुटी है।