Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
13-Apr-2023 06:34 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बदमाशों ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पांचदमिया गांव की है।
बताया जा रहा है कि पांचदमिया गांव निवासी भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पासवान अपने घर के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने के बाद राकेश पासवान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल राकेश को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
राकेश पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीस में जुट गई है। किस कारण से हत्या की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।