अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
01-Mar-2022 05:35 PM
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई कर दी। आरोपी युवक लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन लोगों को उसपर दया नहीं आई। इस दौरान भीड़ में मौजूद लोग लात, जूते और मुक्कों से उसकी पिटाई करते रहे।घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव की है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों के चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी शख्स की पहचान सहायक थाना सिंघौल क्षेत्र के लरुआरा गांव के रहने वाले मो. अली के रूप में की गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से अब तक चार बाइकों की चोरी हो चुकी है। मंगलवार की सुबह आरोपी चोर एक बाइक को खींचकर ले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने बाइक चोरी करने के शव में उसे दबोच लिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई करने लगे।
आरोपी ने बताया है कि वह अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान मिट्टी से दबी बाइक को देखा तो मिट्टी को खोदकर बाइक निकाला और उसे कहीं ले जा रहा था तभी वह ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। वह लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे।