ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Home / news / बिहार : किराये पर दुकान लेकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे...

बिहार : किराये पर दुकान लेकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे बदमाश, पुलिस ने छापेमारी कर पूर्व दारोगा के भतीजा समेत 6 को दबोचा

29-Mar-2022 02:38 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा पुलिस और एसटीएफ की टीम ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। फरहा गांव में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के उपकरण को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक पूर्व दारोगा के भतीजा समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।


बताया जा रहा है कि अकबरपुर के फरहा गांव में ग्रिल और शटर बनाने के नाम पर आरोपियों ने किराए पर दुकान लिया था और उसमें मिली गन फैक्ट्री चला रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रिटायर दारोगा इकबाल अशरफ के भतीजा एनुल उर्फ छोटू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार लोगों में 4 आरोपी मुंगेर के हैं, जो नवादा में रहकर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 निर्मित पिस्टल, 4 अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 मैगजीन, 10 मोबाइल, 100 जिंदा कारतूस समेत 50 से अधिक चाकू को बरामद किया है।


रजौली एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि दो हथियार तस्करों ने मुंगेर के अवैध हथियार बनाने वाले से सम्पर्क कर नवादा के फरहा में मिनी गन फैक्ट्री की शुरुआत की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साथ चार ठिकाने पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में अवैध हथियारों को बरामद किया गया है।