ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: भारत-नेपाल सीमा से संदिग्ध ड्रोन जब्त, पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया

07-Apr-2023 06:14 PM

By First Bihar

BAGAHA: खबर पश्चिम चंपारण के बगहा से आ रही है, जहां एक ड्रोन के नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर हड़कंप मच गया है। भारतीय सीमा में उड़ रहे ड्रोन को एसएसबी ने जब्त कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। बाल्मीकिनगर थाना में इस मामले को लेकर केस दर्ज कराया गया है। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में अबतक 9 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से पुलिस ने एक कार, 9 मोबाइल और कैमरा जब्त किया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है।


बताया जा रहा है कि नेपाल त्रिवेणी की ओर से फाटक संख्या 18 से कुछ संदिग्ध लोगों को भारतीय क्षेत्र में ड्रोन कैमरा उड़ाते हुए देखा गया था। जिसके बाद एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ड्रोन को जब्त कर लिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।