ब्रेकिंग न्यूज़

Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार

बिहार: बेलगाम ट्रक ने डांसर को रौंदा, मौके पर हुई मौत, प्रोग्राम खत्म कर बाइक से लौट रहे घर

बिहार: बेलगाम ट्रक ने डांसर को रौंदा, मौके पर हुई मौत, प्रोग्राम खत्म कर बाइक से लौट रहे घर

15-Nov-2023 12:58 PM

By First Bihar

ARA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक डांसर की मौत हो गई है। जबकि,  2 घायल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर में आज अहले सुबह सड़क हादसे में एक डांसर की मौत हो गई। हादसे में उसकी एक साथी डांसर और युवक गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों गोवर्धन पूजा में डांस प्रोग्राम कर के बाइक से लौट रहे थे। उसी दौरान बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे के जगदीशपुर थाना इलाके के गणपत टोला गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर बाइक को 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद वो फरार हो गया। घटना के बाद  डांसर और युवक की गंभीर हालत को देखते हुए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डांसर की मौत हो गयी है। 


वहीं, इस घटना के मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के देवढ़ी थाना क्षेत्र के बालू गांव की कान्हा की बेटी नगमा (16) के रूप में हुई है। वह पेशे से डांसर थी। अक्टूबर महीने में ही शाहपुर के नैना आर्केस्ट्रा में डांस सीखने आई थी। दूसरी डांसर रोशनी कुमारी (27) भी छत्तीसगढ़ से ही है। वो दुर्ग जिले के खेरागढ़ गांव की रहने वाली है। उसके पिता का नाम गोपीचंद है।


इसके साथ ही घायल युवक देवनाथ सिंह (35) पीरो थाना क्षेत्र के मोथी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम भगवान सिंह है। रोशनी कुमारी डांसर है जबकि देवनाथ सिंह ऑर्केस्ट्रा में बैंड बजाने का काम करता है। घायल युवक देवनाथ सिंह के पिता भगवान सिंह ने बताया किमोथी गांव में गोवर्धन पूजा को लेकर प्रोग्राम था। जिसमें चार नर्तकी समेत पूरी टीम गई हुई थी।


देवनाथ शाहपुर से अपने नैना ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम कर रही रोशनी कुमारी और नगमा को डांस करने के लिए मंगलवार की शाम बाइक से अपने गांव लेकर आया था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद बुधवार की सुबह जब बाइक से दोनों को शाहपुर छोड़ने के लिए जा रहा था। उसी दरमियान गणपत टोला के पास बेलगाम ट्रक ने उन्हें पीछे से रौंदते हुए करीब तीस मीटर तक घसीटा।