ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बिहार : बेख़ौफ़ अपराधी ने दंपति को चाकू मारा, मौके पर हुई पति की मौत; पुलिस को पत्नी पर शक

बिहार : बेख़ौफ़ अपराधी ने दंपति को चाकू मारा,  मौके पर हुई पति की मौत; पुलिस को पत्नी पर शक

27-Oct-2023 11:36 AM

By First Bihar

SHIVHAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी अब एक ताजा मामला शिवहर से जुड़ा हुआ है। जहां अपराधियों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं उसकी पत्नी को भी घायल कर दिया है। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे एक दम्पति पर चाकू से हमला कर पति को मौत के घाट उतार डाला। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज शिवहर सरोजा सीताराम अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर  एसडीपीओ अनिल कुमार, सहित पुलिस बल पहुंच कर छानबीन में जूट गई है। 


वहीं, इस घटना के मृतक की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के छतौना वार्ड नंबर 6 निवासी स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र 28 वर्षीय चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती की पहचान मृतक चंदन की पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है। जिसका इलाज सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में किया जा रहा  है।


उधर, इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि,  मृतक भाई मे अकेले था और उसकी पांच बहने हैं। मां-बाप भी नहीं है। अपराधियों ने ताबड़तोड़ तकरीबन 20 बार से अधिक उसके शरीर में चाकू गोद कर हत्या कर दी। उसके पत्नी को भी नहीं छोड़ा उसे भी चाकू गोद कर घायल कर दिया। यह घटना देर रात की बताई जा रही है। वहीं, इस मामले में एसपी अनंत कुमार ने बताया कि, मृत युवक की पत्नी की भूमिका संदेह के दायरे में है। पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।