मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Jul-2023 04:18 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां दबंगों ने मामूली बात पर एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। गोली लगने के बाद युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया सतीचौरा चौक की है।
गोली लगने से घायल हुए युवक की पहचान बलिया नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान वार्ड 14 निवासी मनोज पासवान के बेटे गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनोज का पड़ोस के रहने वाले शिव कुमार और राहुल पासवान के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बुधवार की सुबह दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ मनोज के घर पहुंचे और उसकी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने लगे।
देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और आरोपियों ने मनोज के बेटे गौतम पासवान को सतीचौरा चौक पर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल गौतम कुमार बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।