बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
15-Mar-2022 06:18 PM
SITAMARHI : बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।ताजा मामला सीतामढ़ी जिले का है, जहां अपराधियों ने AIMIM के युवा जिला उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र के पताही चौक की है। सोमवार की देर रात अपराधियों ने AIMIM नेता के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात बाइक सवार 6 अपराधियों ने AIMIM के सीतामढ़ी युवा जिला उपाध्यक्ष मो. सद्दाम खान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पीड़ित की मानें तो उनपर जानलेवा हमला किया गया है, किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई है। इस दौरान बदमाशों ने लगभग 9 राउंड फायरिंग की। पीड़ित सद्दाम खान ने बताया कि घर का दरवाजा बंद था जिसकी वजह से उनकी और परिवार के सदस्यों की जान बच गई।
वारदात को लेकर AIMIM के युवा जिलाध्यक्ष मो. हामिद रजा ने मो. सद्दाम खान और उनके परिवार को सुरक्षा दिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है। इसके साथ ही उन्होंने घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं होती है तो AIMIM सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किया है। घर की दीवार पर गोलियों के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी रामाकांत उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।