ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

बिहार : बेगूसराय में वहशी बेटे की करतूत, हत्या के बाद मां का सिर हाथ में लेकर घुम रहा था बेटा, ग्रामीणों ने खदेड़कर दबोचा

बिहार : बेगूसराय में वहशी बेटे की करतूत, हत्या के बाद मां का सिर हाथ में लेकर घुम रहा था बेटा, ग्रामीणों ने खदेड़कर दबोचा

02-Feb-2022 02:17 PM

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक कलियुगी बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर गांव की है। हत्यारे बेटे ने धारदार हथियार से मां का सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। ग्रामीणों को जब इस बात की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को रंगेहाथ धर दबोचा।


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब 7 बजे आरोपी बेटे ने सौतेली मां का गर्दन काट दिया और सिर को हाथ में लेकर अपने घर से बाहर निकला। जो ग्रामीणों ने हत्यारे के हाथ में महिला का कटा हुआ सिर देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल की आग की तरह यह बात पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।


ग्रामीणों ने हत्यारे को खदेड़कर धर दबोचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस द्वारा बार-बार पूछे जाने के बावजूद आरोपी शख्स अपना मुंह नहीं खोल रहा है। किस कारण से बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया, यह अबतक स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है।