ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / news / बिहार : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों की करतूत, एक ही परिवार के 3...

बिहार : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों की करतूत, एक ही परिवार के 3 लोगों को मारी गोली, पिता की मौत

08-Feb-2022 01:50 PM

BEGUSARAI : बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से एक व्यक्ति की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव की है। मंगलवार की सुबह हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।


बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली का शिकार हुए 45 वर्षीय रंजीत सिंह उर्फ हीरा की घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। अपराधियों ने सिर में दो गोलियां दागने के बाद उनके चेहरे को क्ष‍त-विक्षत कर दिया। इस दौरान पिता को बचाने पहुंचे बेटे और बेटी को भी गोली मारकर घायल कर दिया। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज जारी है।


जानकारी के मुताबिक मृतक रंजीत सिंह मंगलवार सुबह अपने घर में बैठे थे। इसी दौरान अचानक 12 से अधिक अपराधी घर में ही चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। फायरिंग होता देख रंजीत सिंह वहां से भागकर शौचालय में जाकर छिप गए। लेकिन अपराधी वहां भी पहुंच गए और उनके सिर में दो गोलियां दाग दी। जिससे घटनास्‍थल पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधियों ने सिर और चेहरे को रॉड से मारकर क्षत-विक्षत कर दिया। इस दौरान रंजीत को बचाने पहुंचे उनके बेटे आनंद तथा बेटी अंजलि को भी अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। मृतक के बेटे और बेटी का इलाज बेगूसराय में चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी चंदन कुमार ने लोगों से घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मनोज सिंह को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार मनोज सिंह से कड़ी पूछताछ मे जुटी है।


बताते चले कि बीते सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान समस्तीपुर के विभूतिपुर में छात्र परीक्षित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार युवकों में एक मटिहानी और दूसरा वृंदावन का रहनेवाला भोला कुमार था। उक्त भोला कुमार मृतक रंजीत सिंह उर्फ भोला सिंह का भतीजा बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि समस्तीपुर में छात्र की हत्या के प्रतिशोध में वारदात को अंजाम दिया गया है।