ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

बिहार बीएड इंट्रेंस एग्जाम : 25 अप्रैल से आवेदन, जानिए.. पूरा शेड्यूल

बिहार बीएड इंट्रेंस एग्जाम : 25 अप्रैल से आवेदन, जानिए.. पूरा शेड्यूल

20-Apr-2022 07:43 AM

PATNA : बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा होनी है। इसमें आवेदन के लिए बीएड 25 अप्रैल से पोर्टल खुल जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन में एक हजार रुपये शुल्क देना होगा।


बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए राशि ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 17 मई है। 18 से 21 मई तक लेट फाइन के साथ आवेदन कर सकते हैं। 9 जून को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। जबकि 23 जून को संयुत प्रवेश परीक्षा होगी। राज्य भर में करीब 330 कॉलेजों में लगभग 35 हजार सीटें हैं। 


बीएड प्रवेश परीक्षा में 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। दो घंटे की परीक्षा होगी। हर सवाल एक अंक का होगा। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सामान्य वर्ग के लिए क्वालिफिकेशन मार्क्स 35 फीसदी और आरक्षित वर्ग के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 30 प्रतिशत रखा गया है।