ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : बाजार से लौट रही थी छात्रा, घर पहुंचाने की बात...

बिहार : बाजार से लौट रही थी छात्रा, घर पहुंचाने की बात कह बाइक सवार ने कर दिया गंदा काम

01-Apr-2022 07:36 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उपहारा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि बाजार से लौट रही छात्रा को आरोपी ने घर पहुंचाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद जब छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। होश आने पर किसी प्रकार छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।


बताया जा रहा है कि गुरुवार की दोपहर छात्रा अपनी भाभी और दो भतीजी के साथ उपहारा स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में पैसा निकालने गई थी। पैसा निकालने के बाद छठ पूजा की खरीददारी कर छात्रा ऑटो पर सवार होकर बुधई मोड़ चली आई। काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद गांव जाने के लिए उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा था। इसी बीच हरिगांव निवासी शिक्षक गौतम चंद्रवंशी का 15 वर्षीय बेटा बाइक से वहां पहंचा तो छात्रा की भाभी ने युवक से ननद और दो बेटियों को घर पहुंचाने की बात कही। जिसके बाद आरोपी छात्रा और उसकी भतीजियों को बाइक से घर छोड़ने को तैयार हो गया और उन्हें लेकर गांव के लिए निकल गया।


इधर, छात्रा की भाभी घर जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने बाइक को सड़क पर खड़ा कर दिया और छात्रा को जबरदस्ती घसीटकर खेत में ले गया और उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान छात्रा अपनी आबरू की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। जब पीड़ित छात्रा बेहोश हो गई तो आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पीड़िता के घरवालों को दी।


छात्रा के परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे गोह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़िता का फर्द बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले मे हरिगांव निवासी शिक्षक गौतम चंद्रवंशी के पुत्र को आरोपी बनाते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़िता को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।