ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

बिहार: बारात से दुल्हन की बहन को ही उठा ले गए मनचले, सुनसान जगह पर किया गंदा काम, पहरेदारी में लगे थे तीन दोस्त

07-Jul-2023 05:02 PM

By First Bihar

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां शादी में आए मनचले ने दुल्हन की नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया है। शादी समारोह के बीच आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा और लड़की को बहाने से बाहर बुलाकर ले गया। इसके बाद तीन लड़कों की मौजूदगी में आरोपी युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।


दरअसल, शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की बारात आई थी। बारात में सिसई गांव निवासी यासिफ अंसारी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। शादी की रस्में चल रही थी, इसी बीच आरोपी यासिफ पीड़ित लड़की को किसी बहाने से बुलाकर घर से बाहर ले गया, जहां पहले से तीन लड़के मौजूद थे। इससे पहले की लड़की कुछ समझ पाती आरोपी उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए।


सुनसान जगह पर ले जाकर मुख्य आरोपी यासिफ ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाकी तीन लड़के वहां पहरा दे रहे थे। वारदात को अंजाम देने का बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह से पीड़ित लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्द कराया।


थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और सिसई गांव निवासी यासिफ अंसारी को धर दबोचा जबकि तीन अन्य आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।