Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
16-Dec-2023 11:29 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बदमाशों ने बारात गए युवक की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। शनिवार की सुबह युवक के शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव स्थित बलान नदी घाट की है।
मृतक युवक की पहचान गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के कील गांव निवासी रामचंद्र पासवान के 24 वर्षीय वर्षीय बेटे गौरव कुमार पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही मंजेश कुमार का शादी कदराबाद में नंदलाल पासवान के बेटी से तय हुई थी। निर्धारित समय पर बारात कदराबाद पहुंच गई थी। गौरव भी बारात में शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान वह अचानक लापता हो गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह जब कुछ लोग नदी की तरफ गए तो युवक का शव तैरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बछवारा थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।