Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
21-Feb-2022 12:53 PM
By Ajit Kumar
BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां एक युवक का शव उसके ही घर से मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के बैजू टोला की है, जहां भीखन प्रसाद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार का शव उसके ही घर के बरामदे की छत से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कहलगांव डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।
बरामद सुसाइड नोट में लिखा गया है कि ‘मां हमें माफ करना, हम खुद सुसाइड करने जा रहे हैं’ इसके बाद कुछ लिखकर उसे काट दिया गया है। वहीं सुसाइड नोट में भारत सरकार द्वारा प्रौढ़ शिक्षा को लेकर 2022- 23 के लिए किए गए बदलाव के बारे में भी कुछ लिखा गया है। बरामदे में जिस तरह से युवक का शव पिलर से लटका हुआ है, उससे प्रतित हो रहा है कि युवक की हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की है।
मौके पर पहुंचे कहलगांव डीएसपी ने मामले को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा कि सुसाइड और हत्या दोनों ही बिंदुओं पर तफ्तीश की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी गई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। युवक की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या कर ली है, यह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।