पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे
11-Jun-2023 10:29 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार में पिछले कुछ दिनों के अंदर सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिला है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में मौत की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक शादी समारोह में शामिल हुए तीन लोगों का बरात से वापसी के दौरन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में रफ्तार के कहर ने तीन युवकों की जान ले ली वहीं आठ लोग घायल हो गए। ये सभी शादी में बारात आए थे। वापसी के वक्त यह दुर्घटना हो गई। यह घटना जिले के सिंघिया थाना इलाके के मोरवारा का बताया जा रहा है। तीन लोगों की मौत के बाद गांव में माहौल गमगन हो गया है। यह बरात कुशेश्वर स्थान से आई थी।
बताया जा रहा है कि,जिले के सिंघिया में शादी समारोह में शामिल हुए लोग खाना खाने के बाद स्कॉर्पियो पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक एक खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो के चालक ने तेज गति से टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही दो की मौत हो गई। जबकि इलाज के दौरान तीसरे ने दम तोड़ दिया। स्कॉर्पियो में सवार अन्य 8 बाराती जख्मी हो गए। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
वहीं, इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सिंघिया के बहेड़ी के उजान गांव के पास मोरवारा चौक पर एक ट्रक खड़ा था। बारातियों के लेकर जा रही स्कॉर्पियो पीछे से ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो बारातियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने 9 घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया उनमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई।
इधर, इस घटना के बाद सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मरने वालों के शवों को कब्जे में लेकर डीएमसीएच भेज दिया। घटना की जांच की जा रही है। मृतकों के परिजन जब डीएमसीएच पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। घटना से बाराती और सराती दोनों पक्षों के लोग काफी दुखी हैं।