साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
27-Sep-2023 03:30 PM
By First Bihar
SHIVHAR : बिहार में बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। अपराधी सरेआम अपने काले मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिवहर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां शिवहर जिले में पिस्टल की नोक पर आईडीबीआई बैंक को लूटने की कोशिश सिक्योरिटी गार्ड की बहादुरी के कारण नाकाम हो गई। बैंक के गार्ड ने एक बदमाश को मार कर नीचे गिरा दिया। ये देख सभी अपराधी डर से वहां से भाग निकले।
जिले के अनुसार,जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में एनएच 104 के किनारे स्थित आईडीबीआई बैंक को दो बाइकसवारों ने लूटने की कोशिश की, लेकिन बैंक में मौजूद गार्ड के विरोध के कारण बदमाश अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके।वहीं इस दौरान बैंक गार्ड को हल्की चोट लगी है, बाकी सभी कर्मी सुरक्षित हैं।
वहीं,बैंक के शाख प्रबंधक योगेश कुमार ने बताया कि- हम लोग रोज की तरह बैंक में काम कर रहे थे, बैंक में ग्राहक कम थे। चार अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर अंदर घुसे। उस दौरान बाहर एक बदमाश खड़ा था। एक बदमाश कैशियर के पास पहुंच कर कैश लेने का प्रयास कर रहा थ। इसी क्रम में बैंक के गार्ड ने उसे पकड़ लिया। दोंनो में मारपीट होने लगी और अपराधी गिर गया। जिसे बचाने के लिए बाकी तीनों भी उलझ गए।
इधर, इस घटना के संबंध में एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही दो बाइक से आये पांच अपराधियों ने बैंक को लूटने का प्रयास किय। एक अपराधी बैंक के गेट पर और चार अंदर प्रवेश कर गए। एक ने बैंक के गार्ड से राइफल छिनने का प्रयास किया। तभी बैंक गार्ड नवीन कुमार ने अपना बचाव करते हुए अपराधी को पकड़ने का प्रयास किया दोंनो के बीच हाथ-पाई हुई और एक अपराधी गिर गया। जिसे देखकर बैंक के अंदर घुसे अपराधी बाहर निकले और उसको बचाते हुए सभी अपनी बाइक चालू कर भाग निकले।