25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Dec-2024 11:22 AM
By First Bihar
BPSC Protest : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा के मुद्दे पर अब राजनीति तेज होती जा रही है। अब इस मामले में वाम दल माले ने पूरे बिहार में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। मीडिया को जानकारी देते हुए माले ने शनिवार को बताया कि अभ्यर्थियों के समर्थन में 30 दिसंबर को संपूर्ण बिहार में चक्का जाम किया जाएगा, रेल परिचालन को भी रोका जाएगा।
वहीं, माले ने कहा कि इस बहरी और अड़ियल सरकार के कानों में आवाज गूंजने के लिए यह चक्का जाम जरूरी है। माले के जरिए किए जाने वाले चक्का जाम की घोषणा का समर्थन AISA और RYA ने भी किया है। इसके साथ ही अन्य विपक्षी दलों से भी सहयोग मांगा गया है। माले ने सरकार को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि पीटी परीक्षा को रद्द करना होगा। अगर परीक्षा को रविवार तक रद्द करने की घोषणा नहीं होती है तो बिहार में यह चक्का जाम विकराल रूप से होगा।
बता दें कि पटना के गर्दनीबाग धरनास्थल पर आज 11वें दिन भी बीपीएससी अभ्यर्थी धरना बैठे थे। BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी अपना धरना जारी रखे हुए हैं। व हीं बीपीएससी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पेपर लीक हुआ ही नहीं तो परीक्षा कैंसिल करने का सवाल ही नहीं होता है. बापू परीक्षा सेंटर में जो परीक्षा प्रभावित हुई थी उसको लेकर नई तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है और चार जनवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर लंबे वक्त से बीपीएससी अभ्यर्थी धरने पर बैठे हैं और अब उन्हें विपक्षी दलों का समर्थन मिलता नजर आ रहा है। इन अभ्यर्थियों के लिए अब चक्का जाम करने की तैयारी माले कर रही है।