ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / सैकड़ों गरीबों के गाड़ियों में की तोड़फोड़, फजीहत के बाद सिर्फ 1 की...

सैकड़ों गरीबों के गाड़ियों में की तोड़फोड़, फजीहत के बाद सिर्फ 1 की भरपाई करेगी राजद

22-Dec-2019 06:58 PM

PATNA: राजद के बिहार बंद में भागलपुर में राजद नेता ने ऑटो को तोड़ दिया था. तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ और राजद की फजीहत होने लगी तो राजद ने वादा किया कि ऑटो ड्राइवर को मुआवजा दिया जाएगा. लेकिन सवाल है कि इस बंद में सैकड़ों गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. ड्राइवर रहम की भीख मांगते रहे. लेकिन फिर भी राजद के समर्थकों ने नहीं छोड़ा और तोड़फोड़ किया तो राजद सिर्फ एक ही ड्राइवर की क्यों भरपाई करेगी. बाकी पीड़ितों को भरपाई क्यों नहीं कर रही है.

कई ने किया तोड़फोड़, कार्रवाई सिर्फ एक पर

राजद के बिहार बंद में जमकर तोड़फोड़ किया गया. इसमें कई नेता और कार्यकर्ता रहे, लेकिन कार्रवाई सिर्फ एक पर की गई हैं. इसको लेकर तेजस्वी ने ट्वीट किया है कि ‘’ बिहार बंद संबंधित पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए ज़िला अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है. ऑटोरिक्शा वाले को चिह्नित कर पार्टी द्वारा उन्हें हुए नुक़सान की भरपाई की जाएगी.’’ लेकिन सवाल उठ रहा है कि नुकसान तो बहुतों को हुआ है तो भरपाई भी तेजस्वी को सबको करनी चाहिए. 

बिहार बंद में जमकर हुई थी तोड़फोड़

बिहार बंद के दौरान राजद, कांग्रेस, रालोसपा और वीआईपी के समर्थकों ने पूरे बिहार में जमकर उत्पाद मचाया था. इस दौरान सड़क पर चलने वाली गाड़ियों में तोड़फोड़ किया गया. बंद समर्थकों के उत्पात को पत्रकार कवरेज करने लगे तो पत्रकारों पर हमला किया गया. कई कैमरा तोड़ दिया गया. पत्रकारों की पिटाई की गई. जमकर उत्पाद किया गया. बता दें कि राजद ने बिहार बंद शांतिपूर्वक करने का वादा किया था, लेकिन कार्यकर्ता वादे को भूल उत्पात पर उतर गए थे.