बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
29-Jul-2023 01:07 PM
By First Bihar
SIWAN : सभी धर्मों के जो उसके गुरु होते हैं। उनका एक विशेष महत्व होता है। उनके द्वारा कही गई बातों पर लोग बड़े ही आसनी से विश्वास कर लेते हैं। इसके साथ ही उनेक द्वारा बताए गए रास्तों पर कभी - कभी बिना कोई पड़ताल किए भी चलने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन, लोगों का यही निर्णय उनके लिए महंगा पड़ जाता है और जबतक उन्हें इसका एहसास होता है तबतक पुलिस थाने पहुंचने लायक हो जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक मौलवी का छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद अब पुलिस इस मामले की जांच में जूट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिवान आंदर थाना अंतर्गत एक गांव के मौलवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए। इसमें देखा जा रहा है कि मौलवी छात्रा के साथ अश्लील बातें कर रहा है और छात्रा भी उसका साथ दे रही है। यह वीडियो आंदर थाना क्षेत्र में एक पीर बाबा की मजार पर कुछ दिन पहले आए एक नया मौलवी का बताया जा रहा है, जो की वहां झाड़-फूंक का काम करता है। हालांकि,फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सटीकता की पुष्टि नहीं करती है।
बताया जा रहा है कि, मौलवी से यहां झाड़ फूंक कराने के लिए महिलाएं और छात्राएं पहुंचती हैं। इसी दौरान यह छात्रा भी इस मौलवी के संपर्क में आई। पिछले कई दिनों से मौलवी, छात्रा के साथ इस तरह की हरकतें कर रहा था। तभी किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर मौलवी की पहचान कर ली गई है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से गांव में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में नाराजगी है लेकिन फिलहाल इस वीडियो के जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।
इधर, इस मामले में इस वीडियो के बारे में आंदर थाना प्रभारी कुमार वैभव से बातचीत की गई। वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच की जा रही हैजांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।