PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए
09-Aug-2024 05:50 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति के काम पर जाने के बाद पत्नी दूसरे युवक के साथ बंद कमरे में रंगरेलिया मनाते पकड़ी गई है। खुद पति ने ही ऐन वक्त पर धावा बोल दिया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। मामला नगर थाना क्षेत्र के रोजीतपुर वार्ड नंबर 45 नहर के समीप का है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि यहां के रहने वाले मो. इम्तेयाज की पत्नी का दूसरे मर्द के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति के काम पर जाने के बाद महिला अपने बॉयफ्रेंड के कमरे में बुलाती और दोनों रंगरेलिया मनाते। लंबे दिनों से चल रहे पत्नी के प्रेम प्रसंग की भनक इम्तेयाज को लग गई थी और वह पत्नी को रंगेहात पकड़ने की फिराक में था।
शुक्रवार को जैसे ही इम्तेयाज दुकान पर गया, पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। दोनों कमरे में मौजूद थे, तभी पड़ोस के रहने वाले किसी शख्स ने इम्तेयाज को जानकारी दी कि उसकी पत्नी कमरे में गैर मर्द के साथ मौजूद है। फिर क्या था इम्तेयाज दुकान से अचानक घर पहुंच गया और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
घटना की जानकारी मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस दोनों प्रेमी युगल को अपने साथ थाने ले गई। इम्तेयाज ने बताया कि उसे अपनी पत्नी पर पहले से ही शक था लेकिन वह काफी शातिर थी और प्रेमी से बात करने के बाद कॉल डिटेल को मिटा देती थी लेकिन वह उसे रंगेहात पकड़ने की फिराक में था और आखिरकार हकीकत सामने आ ही गई।