ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / news / बिहार : बंद कमरे में महिला सिपाही का शव बरामद, इलाके में...

बिहार : बंद कमरे में महिला सिपाही का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी

23-Aug-2023 09:51 AM

By First Bihar

PURNEA : बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बंद कमरे में एक महिला सिपाही का शव बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम है। इस महिला सिपाही ने खुद अपनी जान ली है या इसके पीछे कोई और वजह है फिलहाल नजदीकी थाने की पुलिस इस बिंदु पर जांच में जूट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में एक महिला सिपाही का शव खजांची हाट थाना क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला स्थित उसके किराए के मकान से बरामद किया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मृत सिपाही ट्रैफिक पुलिस में कांस्टेबल थी और किराए के मकान में रहती थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह घटना पूर्णिया के खजांची हाट थाना क्षेत्र के न्यू सिपाही टोला की है।


बताया जा रहा है कि,  महिला कॉन्स्टेबल 15 दिन पहले ही बतौर रीडर ट्रैफिक डीएसपी के कार्यालय में जॉइन किया था। यहां वो किराए के मकान में रहती थी। इसकी पहचान नीतू राय (33 साल) कटिहार के सहायक थाने के केंद्रपुरी मोहल्ले निवासी के रूप में हुई है यह  13 साल से पुलिस में थी। बुधवार को नीतू के साथ काम करने वाली एक कॉन्स्टेबल उससे मिलने घर पहुंची। कमरे से बदबू आ रही थी। उसने पुलिस को सूचना दी। कमरा खोलकर देखा तो नीतू फंदे से लटकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


इधर, इस घटना को लेकर लाइन डीएसपी कृष्ण कुमार और हाट थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कॉन्स्टेबल नीतू राय के पति स्व पंकज राय भी पुलिस डिपार्टमेंट में ही थे। पति की मौत के बाद साल 2013 में अनुकंपा पर नीतू ने बतौर कॉन्स्टेबल बिहार पुलिस में जॉइन किया था।