ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

बिहार में डबल मर्डर: बंद कमरे में मां-बेटे का शव मिलने से सनसनी, संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका

10-Feb-2024 07:13 AM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक घर के दो अलग-अलग कमरों से मां-बेटे का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों की हत्या की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के अड़सार की है।


मृतक मां बेटी की पहचान अड़सार गांव निवासी मो. शफीक की पत्नी जरीना खातून और उसके 11 वर्षीय बेटे मो.आरजू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जरीना का किसी से कोई विवाद नहीं था। उसकी अपनी कोई औलाद नहीं थी तो उसने आरजू को गोद लिया था। पति की मौत के बाद अपने उसी बेटे के साथ वह रहती थी। शुक्रवार की देर शाम मृतका की छोटी बहन तहमीना खातून आई तो घर का दरवाजा बंद पाया।


दरवाजा खुलवाने की उसने काफी कोशिश की लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। शक होने पर उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ दिया और घर के भीतर एक कमरे में जरीना और दूसरे में उसके बेटे आरजू का शव देखकर हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने संपत्ति को लेकर मां-बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।