ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज

बिहार: बंद कमरे में मिला रेलवे ऑफिसर का शव, पत्नी से विवाद के बाद खुदकुशी की आशंका

29-Apr-2023 05:04 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: खबर हाजीपुर से आ रही है, जहां बंद कमरे में रेलवे के अधिकारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। 34 साल के असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर का शव कौनहारा घाट इलाके के रेलवे कॉलोनी से बरामद किया गया है। रेलवे अधिकारी की कैसे मौत हुई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।


मृतक असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर की पहचान प्रदीप कुमार मणि के रूप में की गई है, जो उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। घटना के वक्त पत्नी भी रेलवे क्वार्टर में मौजूद थी हालांकि फिलहाल वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। आसपास के लोगों का कहना है कि प्रदीप कुमार मणि का उनकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी को बालकनी में बंद कर दिया और कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की घटना की पुष्टि नहीं की है हालांकि यह जरूर कहा है कि मामला सुसाइड का प्रतित हो रहा है। पुलिस ने कहा है कि मौत के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।