BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
28-Jul-2024 07:11 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बंद घर से हथियारों का जखीरा बरामद किया है हालांकि छापेमारी के दौरान हथियार तस्कर मौके से फरार हो गया है। सदर थाना पुलिस ने सुखासन गांव के वार्ड संख्या 9 में छापेमारी की है।
दरअसल, पुलिस को यह खबर मिली थी कि वार्ड नंबर 9 निवासी सत्यनारायण यादव का बेटा सोनू कुमार अवैध हथियार को घर में रखकर उसकी खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए सदर थाना और जिला आसूचना इकाई की टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर के सभी सदस्य फरार पाए गए।
तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन देसी कट्टा, एक देसी रिवॉल्वर और 13 गोली के साथ 10 खोखा को बरामद किया। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस फरार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है। सूचना मिल रही है कि फरार आरोपी अवैध हथियार को बाहर से मंगा कर उसकी खरीद बिक्री का काम किया करता था।