ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : विप में शराबबंदी को लेकर नीरज कुमार और सुनील सिंह में भिडंत, MLC ने कहा - “हमाम में सभी नंगे हैं...मैं सभी के बारे में एक-एक बात जानता हूं..." Bihar News : पटना NEET छात्रा मौत मामला: कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जांच अधिकारियों पर FIR का संकेत; हॉस्टल संचालक की जमानत याचिका खारिज Bihar News: CAG ने ATS को लेकर परिवहन अधिकारियों की खोल दी पोल, SOP का पालन किए बगैर जारी हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट, सरकार को करोड़ों का नुकसान RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब

बिहार: बालू-गिट्टी के अवैध कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, अब उनकी संपत्तियों को किया जाएगा जब्त

बिहार: बालू-गिट्टी के अवैध कारोबारियों पर होगी सख्त कार्रवाई, अब उनकी संपत्तियों को किया जाएगा जब्त

19-Jun-2021 06:07 PM

PATNA: बालू-गिट्टी के अवैध कारोबारियों पर अब सख्ती बरती जाएगी। राज्य सरकार अब इनकी संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार की माने तो बालू-गिट्टी के अवैध खनन से बड़े पैमाने पर राजस्व की हानि हो रही है। जिसे रोकने के लिए इन कारोबारियों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। 


बालू और गिट्टी के ढुलाई में पकड़ी गयी मशीनों या वाहनों को छुड़ाने के लिए जुर्माने की राशि वाहन के मूल्य के अनुसार तय किया जाएगा। एक महीने तक यदि जुर्माने की राशि नहीं दी गयी तब वाहनों और मशीनों की नीलामी कर दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से 31 मई तक कुल 295 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस दौरान 4351 वाहनों को जब्त किया गया है। साथ ही 403 प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। अवैध बालू-गिट्टी के धंधे पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अब लोगों की संपत्ति जब्त करने का फैसला लिया गया है।


गौरतलब है कि खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर ने डीजीपी एसके सिंघल को इस संबंध में पत्र लिखा था। जिसमें कहा था कि बालू खनन बंद होने के बाद भी पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से बालू का खनन जारी है। हरजोत कौर के मुताबिक पटना, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद और रोहतास जिले में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है।


खान एवं भूतत्व विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर के पत्र का जवाब देते हुए पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उन्होंने पुलिस की मिलीभगत के आरोप को सही नहीं माना। उन्होंने दावा किया था कि खान एवं भूतत्व विभाग के अधिकारियों को पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। यदि अवैध बालू के खनन में कोई भी पुलिसकर्मी संलिप्त पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध बालू-गिट्टी के धंधे पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए अब अवैध कारोबारियों की संपत्ति जब्त की जाएगी।