ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

बिहार: बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, मनचलों ने पीट-पीटकर किया घायल

बिहार: बहन के साथ हो रही छेड़खानी का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, मनचलों ने पीट-पीटकर किया घायल

05-Aug-2022 02:56 PM

MUNGER: बिहार में मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे खुलेआम लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे हैं। ताज़ा मामला मुंगेर जिले का है, जहां बहन के साथ छेड़खानी का एक भाई को विरोध करना भारी पड़ गया। जब भाई ने बहन के साथ हो रही बदसलूकी के बाद मनचलों को समझाने की कोशिश की तो तो बदमाशों ने भाई की जमकर पिटाई कर दी। 



बताया जा रहा है कि लड़की जब स्कूल जाति थी तो मनचले उसे परेशान करते थे। मामला मुंगेर जिले के पुराबसाराय ओपी क्षेत्र के मिन्नत नगर का है। यहां हाजी सुजान के रहने वाले मैकेनिक शहजाद की बहन के साथ लगातार छेड़खानी की जा रही थी। उसकी छोटी बहन उर्दू मध्य विद्यालय मिन्नत नगर में पढ़ती है और हर रोज़ स्कूल जाने के दौरान मिन्नत नगर का ही एक लड़का खुर्शीद दोस्तों के साथ मिलकर उसके परेशान करता था। तंग आकर लड़की ने अपने भाई शहजाद को आपबीती सुनाई, जिसके बाद भाई खुर्शीद को समझाने पहुंच गया। इस दौरान मनचलों ने शहजाद के साथ जो किया इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। 



खुर्शीद ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर शहजाद पर हमला कर दिया। उसकी लोहे की रॉड से पिटाई की गई, जिससे शहजाद बुरी तरह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।