अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा
14-Apr-2024 01:00 PM
By First Bihar
SEOHAR : इस वक्त की बड़ी खबर शिवहर से आ रही है, जहां छठ पूजा के दिन दो सगे भाइयों की बागमती नदी में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों भाई गांव में हो रहे यज्ञ के लिए जल भरने बागमती नदी के घाट पर गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, गांव में हो रहे यज्ञ के लिए कुछ लड़कों के साथ दोनों भाई सुबह जल भरने के लिए पिपराही थानाक्षेत्र स्थित बागमती नदी के डुब्बा घाट पर गए थे। दोनों भाई नदी से जल भर ही रहे थे, तभी एक भाई डूबने लगा। दूसरे ने भाई को डूबता देख उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास जमा हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। दोनों भाइयों के शव नदी से बरामद कर लिये गए हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
रिपोर्ट-- समीर कुमार झा