मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
04-Jul-2023 03:38 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में हत्या का सनसनीखेज मामला समाने आया है। बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसके शव को रेड लाइट एरिया में स्थित बगीचे में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार को युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया की है।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जब इलाके के लोग बगीचे की तरफ गए तो वहां सड़क किनारे गड्ढे में युवक का शव देखकर दंग रह गए। शव मिलने की बात जंगल में लगी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जितने मुंह उतने तरह की बातें होने लगी। युवक की पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा बुरी तरह से कूचल दिया गया है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र निवासी कृष्णा रस्तोगी के 23 वर्षीया बेटे दीपक रस्तोगी उर्फ विक्की रस्तोगी के रुप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विक्की आंशिक रूप से विक्षिप्त था। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों को खंगालने में जुट गई है।