ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक को किया अगवा, पत्नी को परीक्षा दिलाने गया था शख्स

03-Dec-2022 06:54 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक बार फिर अपराध की घटनाएं चरम पर पहुंच गई हैं। बेखौफ अपराधी हत्या, लूट, गोलीबारी और अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। बेखौफ अपराधियों ने पत्नी को परीक्षा दिलाने पहुंचे एक शख्स को बीच रास्ते से फिल्मी स्टाइल में अगवा कर लिया। 6 महीने पहले ही युवक की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई थी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से युवक के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना रतनपुर थाना थाना क्षेत्र की है।


अगवा हुए युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी अरुण कुमार महतो के 20 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश अपनी पत्नी फुल कुमारी का प्रैक्टिकल का एग्जाम दिलवाने शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित जीडी कॉलेज पहुंचा था। 11 बजे से परीक्षा शुरू होने वाली थी, नीतीश ने अपनी पत्नी को कॉलेज कैंपस में पहुंचा दिया। परीक्षा खत्म होने के बाद जब नीतीश की पत्नी फुल कुमारी बाहर निकली तो उसका पति नीतीश गायब था।


काफी खोजबीन के बाद भी जब नीतीश का कहीं पता नहीं चला तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। खोजबीन के दुकानदारों ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर नीतीश का अपहरण कर लिया है। परिजनों ने अपहृत नीतीश की सौतेली सास और सौतेले साले द्वारा उसका अपहरण करने की आशंका जताई है। नीतीश की पत्नी का उसकी सौतेली मां और सौतेले भाई से जमीन का विवाद चल रहा है।


परिजनों के मुताबिक वारदात वाले दिन शाम 6 बजे नीतीश से उनकी बात हुई थी। नीतीश ने परिजनों के बताया था कि उसके सौतेले साले राजकुमार ने उसे अगवा कर लिया है। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद रतनपुर थाने की पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने नीतीश की बाइक कॉलेज कैंपस से बरामद कर लिया है और कॉलेज कैंपस और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।