Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
22-Dec-2023 02:53 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में बेखौफ बदमाश हर दिन हत्या और लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पुल से नीचे फेंक दिया। शुक्रवार को स्थानीय लोगों की नजर पुल के नीचे शव पर पड़ी, जिसे कुत्ते अपना निवाला बना रहे थे। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके में स्थित मिर्ची तालाब पुल के पास की है।
युवक की पहचान लाल दरवाजा निवासी 25 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजा कुमार एक चाय की दुकान में मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात दुकान बंद होने के बाद वह घर से लिए निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। रातभर परिजन परेशान रहे और संभावित जगहों पर उसे तलाश करते रहे लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था।
शुक्रवार की सुबह उसका शव पुल के नीचे से मिलने की जानकारी परिजनों को मिली। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि रात में किसी जानवर ने फसे नोच खाया है। साथ ही मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि राजा ने 8 महीने पहले किसी लड़की से लव मैरिज किया था लेकर बाद में वह उसे छोड़कर चली गई। साथ ही कई बार उसकी ससुराल के लोगों से मारपीट भी हो चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इंस्पेक्टर डीके पांडेय ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। शव को कुत्तों ने नोच खाया है। युवक के साथ क्या हुआ ये कहना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।