Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
01-Jan-2024 06:47 PM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर को घर के पास ही पहले तो हॉकी से पीटा और उसके बाद उसे मारी गोली। गोली उसके सिर से छू कर निकली। घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, मुंगेर सदर अस्पताल के सफाई सुपरवाइजर रंजन कुमार को देर रात नौआगढ़ी के पास अपराधियों ने उस समय गोली मारकर घायल कर दिया, जब वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर जा रहा था हालांकि गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, चौरान नौआगढी निवासी रंजन कुमार सदर अस्पताल में सफाई का काम समाप्त करने के बाद अपने घर स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहा था, तभी नौआगढ़ी और चौरन के बीच सुनसान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने सबसे पहले उसे रोका उसके साथ मारपीट की और उसके बाद उसे गोली मार दी।
घायस रंजन के साथ जा रहे दूसरे शख्स ने घायल रंजन को सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी मिलने पर पुलिस घायल का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची। घायल रंजन से बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उसकी दुश्मनी चल रही है, जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।